Emergency
Contact for
Emergency

Write to CEO

Blog Detail

OR

Get in Touch for Expert Medical
Assistance Anytime

Others     Date: 15 Dec 2025

विटामिन D की कमी लक्षण, जोखिम और इससे जुड़ी बीमारियाँ

विटामिन-डी हमारे शरीर के लिए अत्यंत आवश्यक होता है ,आज के समय में लाखों लोगों को इसकी कमी से जूझना पड़ता है । विटामिन-डी की कमी कहीं गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से हो सकती है, जानते हैं इसके लक्षण और इससे जुड़ी बीमारियों के बारे में । अतिरिक्त जानकारी के लिए best Orthopedic in Varanasi के पास सुझाव लेने जाए ।

विटामिन-डी की कमी के प्रमुख लक्षण (Vitamin-D Ki Kami Ke Pramukh Lakshan)

विटामिन-डी की कमी के बहुत से लक्षण होते हैं, जो धीरे-धीरे विकसित होते हैं और शुरुआत में हमारे द्वारा नजरअंदाज कर दिए जाते हैं जैसे:

  • जोड़ों में दर्द और हड्डियों की कमजोरी- यह विटामिन-डी की कमी का सबसे बड़ा लक्षण होता है । अगर आपको लगातार जोड़ों में दर्द की समस्या रहती है, तो आपको best Orthopedic in Varanasi से परामर्श लेना चाहिए ।
  • थकान और कमजोरी- अगर आप हमेशा थका हुआ महसूस करते हैं और नींद लेने के बाद भी, आप में ऊर्जा की कमी लगती है, तो यह विटामिन-डी की कमी का संकेत हो सकता है ।
  • बालों का झड़ना- बालों का झड़ना भी विटामिन-डी की कमी का एक बहुत महत्वपूर्ण लक्षण है ,जब इसकी कमी होती है, तो बाल कमजोर होकर झड़ने लगते हैं ।
  • मांसपेशियों में दर्द- विटामिन-डी की कमी के कारण मांसपेशियों में हमेशा दर्द और कमजोरी रहती है, यह विशेष रूप से बुजुर्गों में देखने को मिलता है।
  • बार-बार संक्रमण होना- विटामिन-डी शरीर को मजबूत बनाता है और इसकी कमी हमारी रोग- प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर कर देती है, जिससे व्यक्ति बार-बार सर्दी जुकाम और खांसी का शिकार होता है।

विटामिन-डी की कमी से जुड़ी कुछ गंभीर बीमारियां (Vitamin-D Ki Kami Se Judi Kuchh Gambhir Bimariyan)

विटामिन डी की कमी बहुत सी गंभीर समस्याओं को जन्म देती है , जैसे:

  • हृदय रोग
  • मधुमेह
  • ऑस्टियोपोरोसिस और फ्रैक्चर
  • मल्टीपल स्क्लेरोसिस
  • पाचन संबंधित समस्याएं
  • सुजन आंत्र रोगऔर क्रोहन रोग
  • क्रॉनिक किडनी रोग
  • सीलिएक रोग

यह भी पढ़ें: डायबिटीज के लक्षण और उपाय

विटामिन-डी की कमी के जोखिम कारक (Vitamin-D Ki Kami Ke Jokhim Karak)

विटामिन डी की कमी के बहुत से जोखिम कारक होते हैं जैसे:

  • काम धूप में रहना- जो लोग धूप में काम रहते हैं ,उन में विटामिन-डी की कमी देखी जा सकती है, विटामिन-डी के लिए धूप सबसे अच्छा स्रोत होता है।
  • गहरे रंग की त्वचा- गहरे रंग की त्वचा वाले लोगों में मेलानिन की मात्रा अधिक होती है ,जो विटामिन डी के बनने की क्षमता को कम कर देती है।
  • गैस्ट्रिक बाईपास सर्जरी- वजन घटाने की सर्जरी ,या जिन लोगों की गैस्ट्रिक बाईपास सर्जरी, हुई है ,उनमें विटामिन-डी की कमी ज्यादा देखी जा सकती है।
  • मोटापा- मोटापे से विटामिन-डी कोशिकाओं में फंस जाता है और रक्त में उपलब्ध नहीं हो पाता, इसी कारण ज्यादा वजन वाले लोगों को विटामिन-डी की ज्यादा आवश्यकता होती है।

विटामिन-डी की कमी के उपचार (Vitamin-D Ki Kami Ke Upchar)

विटामिन-डी की कमी के उपचार के बहुत से तरीके हैं जैसे:

  • धूप में ज्यादा समय बिताये और रोजाना सुबह 10 से 15 मिनट धूप में बैठे ।
  • अपने आहार में बदलाव लेकर आए और वसा युक्त मछली, अंडे , मशरूम, दूध और अनाज का ज्यादा सेवन करें ।
  • डॉक्टर के सुझाव से विटामिन-डी, सप्लीमेंट ले और उसकी खुराक को जारी रखें ,जब तक विटामिन-डी की कमी स्थिर न हो जाए ।
  • साल में कम से कम एक दफा,विटामिन-डी के लिए जांच कराये खासकर, अगर आप जोखिम कारक है।

Also Read: सर्दी में अपनाएं ये 7 खाने की चीजें, शरीर को छू भी नहीं पाएंगी बीमारियां

निष्कर्ष (Conclusion)

हमारा अस्पताल नेटवर्क पूरे भारत में फैला हुआ है। क्लियरमेडी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल से लेकर नांदेड़ में क्लियरमेडी मोनार्क कैंसर हॉस्पिटल तक, ग्वालियर में क्लियरमेडी परिधि मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल से लेकर नोएडा में प्राइमकेयर क्लियरमेडी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल तक, विशेषज्ञ देखभाल उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त, क्लियरमेडी डी.एम.एच मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, वाराणसी; क्लियरमेडी बहारा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, खरड़; और रेडिएंट अस्पताल, मैसूर में 24 घंटे सेवा उपलब्ध है।

विटामिन-डी की कमी एक गंभीर समस्या है, जोड़ों में दर्द, बालों का झड़ना, थकान जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता ,क्योंकि यह बहुत से रोग जैसे हृदय रोग, मधुमेह, इत्यादि को जन्म देते हैं, अगर आप रोग कारक है तो बेस्ट pathology lab in Varanasi में विटामिन-डी की जांच करवाएं ।

Also Read: The Role of Nutrition in Heart Wellness: What Your Heart Really Needs

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

1. विटामिन D क्या है और यह शरीर में क्यों ज़रूरी है?

विटामिन-डी एक विटामिन है जो हार्मोन की तरह काम करता है । यह हड्डियों को मजबूत रखता है और मूड नियंत्रित रखने में भूमिका निभाता है, विटामिन-डी की कमी से, शरीर में मांसपेशियों और पाचन तंत्र के काम करने में कमी आ जाती है ।

2. किस वजह से शरीर में विटामिन D की कमी हो जाती है?

विटामिन-डी की कमी के मुख्य रूप से कारण होते हैं जैसे, धूप में कम समय बिताना ,घर में अधिक रहना ,गहरे रंग की त्वचा होना, मोटापा, बढ़ती उम्र, गैस्ट्रिक बाईपास सर्जरी ,लीवर की बीमारियां होना ,इत्यादि ।

3. विटामिन D की कमी का पता लगाने के लिए कौन-सा टेस्ट करवाया जाता है?

विटामिन-डी की कमी जचने के लिए 25- हाइड्रोक्सी विटामिन-डी ब्लड टेस्ट, किया जाता है ,यह एक साधारण रक्त प्रशिक्षण होता है, जिसे किसी प्रमाणित लैब में ही करवाया जा सकता है ।

4. विटामिन D की कमी से हड्डियाँ और जोड़ों पर क्या प्रभाव पड़ता है?

विटामिन-डी की कमी हड्डी और जोड़ों में बहुत से प्रभाव डालती है जिससे हड्डियां कमजोर और भुरभुरी हो जाती हैं, कमर में दर्द, जोड़ों में दर्द, मांसपेशियों में कमजोरी भी बढ़ जाती है ।

5. विटामिन D की कमी किन लोगों में ज़्यादा पाई जाती है?

विटामिन-डी की कमी  मोटे लोगों ,गहरे रंग की त्वचा वाले लोगों, घर में रहने वाले लोगों, घर से काम करने वाले लोगों, गैस्ट्रिक बाईपास सर्जरी  वाले लोगों और क्रॉनिक किडनी रोग के मरीजों में ज्यादा पाई जाती है ।