Emergency
Contact for
Emergency

Write to CEO

Blog Detail

OR

Get in Touch for Expert Medical
Assistance Anytime

Others     Date: 12 Dec 2025

सर्दी में अपनाएं ये 7 खाने की चीजें, शरीर को छू भी नहीं पाएंगी बीमारियां

सर्दी के मौसम में जुकाम, खांसी, बुखार और कई तरह की बीमारियों का खतरा होता है, लेकिन अगर हम अपनी डाइट में कुछ विशेष चीजें शामिल कर लें तो सर्दियों में भी हमारा स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती अच्छी रह सकती है। Best general physician in noida के अनुसार अच्छा खाना हमें 70% बीमारियों से बचा सकता है।

अदरक: सर्दियों का सुपर फूड (Adrak: Sardiyon ka super food)

अदरक खाने के फायदे हैं बहुत से । अदरक में एक एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होता है, जिससे शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो जाती है। यह शरीर के अंदर गर्मी पैदा करता है और गले की खराश, खांसी और बलगम को दूर कर देता है। अदरक को हम चाय बनाकर पी सकते हैं या सब्जियों में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। रोजाना सुबह अदरक का रस निकालकर नींबू और शहद में मिलाकर पीने से सर्दी-जुकाम में आराम मिलता है।

हल्दी दूध: अमृत के बराबर (Haldi Dudh: Amrit ke Barabar)

सर्दियों में हल्दी दूध के बहुत से फायदे होते हैं। खासकर भारतीय घरों में सर्दियों में रात को सोने से पहले हल्दी दूध का सेवन रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा देता है और बीमारियों को दूर कर देता है। हल्दी में एक एंटी-इन्फ्लेमेटरी एजेंट होता है, जिससे शरीर की शक्ति बढ़ती है। हल्दी का दूध पीने से खांसी, सर्दी, गले की खराश और फेफड़ों के संक्रमण दूर हो जाते हैं। एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर पीने से लोग सर्दियों में बहुत कम बीमार पड़ते हैं।
यह भी पढ़ें: थायराइड क्या है? लक्षण, कारण और सही इलाज की पूरी जानकारी

तुलसी: प्राकृतिक इम्यूनिटी बूस्टर (Tulsi: Prakrutik Immunity Booster)

तुलसी को भारतीय संस्कृति में पवित्र माना जाता है, पर इसके मेडिकल फायदे भी बहुत हैं। तुलसी में एंटीवायरस, एंटीबैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो शरीर को संक्रमण से बचाते हैं। रोजाना सुबह 4 से 5 तुलसी के पत्तों का सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत हो जाती है। तुलसी की चाय बनाकर पीने से सर्दी, बुखार और खांसी दूर हो जाते हैं। तुलसी तनाव भी कम करती है। अस्थमा तथा ब्रोंकाइटिस के रोगियों के लिए भी तुलसी बहुत फायदेमंद होती है। सर्दियों में तुलसी के बीज भी फायदेमंद होते हैं; इन्हें पानी में भिगोकर खाने से शरीर को लाभ मिलता है।

आंवला: विटामिन C का खजाना (Amla: Vitamin C Ka Khazana)

आंवला सर्दियों में मिलने वाला एक अद्भुत फल है, जो विटामिन C से भरपूर होता है। आप आंवला कच्चा भी खा सकते हैं, इसका जूस भी पी सकते हैं, मुरब्बा या अचार भी बना सकते हैं। रोजाना सुबह खाली पेट आंवला खाने से दिनभर ऊर्जा बनी रहती है। आंवला खाने से डायबिटीज में नियंत्रण आता है और आंखों की रोशनी भी बढ़ती है। आंवला में बहुत से एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया धीमी करते हैं।

तिल: छोटा लेकिन ताकतवर (Till : Chhota Lekin Takatvar)

तिल सर्दियों में खाना बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। तिल की तासीर गर्म होती है और यह शरीर को ठंड से बचाता है। तिल में कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम की मात्रा भरपूर होती है। सर्दियों में तिल के लड्डू, तिल की चक्की और तिल मिश्रित गुड़ खाना बेहद फायदेमंद रहता है। आप सब्जियों में भी तिल मिलाकर खा सकते हैं या रोटी पर तिल छिड़क सकते हैं। गर्भवती महिलाओं के लिए भी तिल फायदेमंद होता है। तिल में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड दिल के लिए बहुत अच्छा होता है और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखता है।

यह भी पढ़ें: विटामिन D की कमी लक्षण, जोखिम और इससे जुड़ी बीमारियाँ

सूखे मेवे: ऊर्जा से भरपूर (Sukhe Meve :Urja Se Bharpur)

सर्दियों में सूखे मेवे खाना बहुत फायदेमंद होता है। बादाम, काजू, अखरोट, किशमिश, खजूर आदि प्रोटीन, विटामिन और खनिजों से भरपूर होते हैं। रोजाना सुबह भीगे हुए बादाम खाने से याददाश्त तेज होती है। अखरोट ओमेगा-3 से भरपूर होते हैं, जिससे दिमाग तेज होता है। खजूर खून बढ़ाते हैं और शरीर को ताकत देते हैं। सूखे मेवे सीधे भी खाए जा सकते हैं, दूध में मिलाकर भी, या फिर इन्हें पीसकर पाउडर बनाकर भी लिया जा सकता है। सूखे मेवे इम्यूनिटी बढ़ाते हैं और त्वचा को चमकदार बनाते हैं।

सूप: गरमा-गरम सेहत (Soup: Garma Garam Sehat)

सर्दियों में सूप और स्ट्यू पीना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह शरीर को गर्म रखता है और भरपूर पोषण देता है। मिक्स वेजिटेबल सूप, टमाटर का सूप, चिकन सूप या दाल का सूप बेहद पौष्टिक होते हैं। सूप बनाते समय इसमें अदरक, लहसुन, काली मिर्च आदि मसाले डालें, जो शरीर को गर्म रखते हैं। सूप घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है और रोजाना शाम को पीना लाभकारी होता है। यह पचने में आसान होता है, इसलिए तुरंत ऊर्जा देता है। चिकन सूप भी बहुत फायदेमंद है क्योंकि इसमें कोलेजन और अन्य पौष्टिक तत्व होते हैं।

अतिरिक्त टिप्स: सरसों का साग और मक्की की रोटी (Atirikt Tips: Sarson ka Sag Aur Makki Ki Roti)

सर्दियों की बात करें तो सरसों का साग और मक्की की रोटी का जिक्र जरूरी है। इस कॉम्बिनेशन को मक्खन या घी के साथ खाने से शरीर को गर्मी और पोषण मिलता है। General physician in noida आपकी जीवनशैली, खानपान और दिनचर्या के बारे में सही सलाह देते हैं ,इसके अतिरिक्त खाने-पीने के साथ-साथ पर्याप्त नींद लेना भी बहुत आवश्यक है। अच्छी नींद से शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। सर्दियों में 7 से 8 घंटे की नींद शरीर को रिपेयर करती है और नई कोशिकाएं बनाती है। इसलिए समय पर सोएं और सुबह जल्दी उठें।

निष्कर्ष (Conclusion)

सर्दियों में स्वास्थ्य बहुत जरूरी होता है। सर्दियों में स्वस्थ रहने के लिए सही आहार और जीवनशैली दोनों आवश्यक हैं। अदरक, हल्दी का दूध, तुलसी, आंवला, तिल, सूखे मेवे और सूप जैसी चीजों से आप अपनी डाइट सुधार सकते हैं। ये सभी प्राकृतिक खाद्य पदार्थ हैं, जो शरीर को लाभ पहुंचाते हैं। हालांकि यदि आप सर्दियों में लगातार बीमार पड़ते हैं, तो best general physician in noida उपलब्ध हैं, जो आपकी जीवनशैली, खानपान और दिनचर्या के बारे में सही सलाह देते हैं। याद रखें—घरेलू नुस्खे और सही डाइट के साथ-साथ डॉक्टर की सलाह भी जरूरी है। स्वस्थ रहें, खुश रहें, और सर्दियों का भरपूर आनंद लें।

यह भी पढ़ें: हाई ब्लड प्रेशर: कारण, लक्षण और इलाज के असरदार तरीके

FAQs 

1. सर्दी में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए कौन-सी 7 चीज़ें ज़रूर खानी चाहिए?

सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अदरक, हल्दी का दूध, तुलसी,अमला, तिल, सूखे मेवे और सूप जरूर खाएं । सर्दियों में अपनी डाइट में इन्हें शामिल करने से सर्दी जुकाम और बुखार से बचाव होता है ।

2. सर्दियों में ड्राई फ्रूट्स क्यों ज़रूरी माने जाते हैं?

सर्दियों में सूखे मेवे शरीर को बहुत ऊर्जा और गर्मी देते हैं,, इनमें प्रोटीन, विटामिन ए, ओमेगा 3,भरपूर होता है । बादाम दिमाग को तेज करता है और अखरोट दिल के लिए फायदेमंद होता है, यह शरीर को ठंड से सुरक्षित रखते हैं और थकान दूर कर देते हैं ।

3. क्या अदरक, लहसुन और हल्दी सर्दी-जुकाम से बचाने में कितने प्रभावी हैं?

अदरक, लहसुन और हल्दी सर्दी जुकाम के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं इनमें एंटीवायरस, एंटीबैक्टीरियल और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं । इनका नियमित सेवन 60% से 70 % सर्दी जुकाम की संभावना कम कर देता है । इन्हें चाय दूध या खाने में शामिल करना अच्छा होता है ।

4. क्या सिर्फ सर्दियों की डाइट बदलने से इम्यूनिटी मजबूत हो सकती है?

सिर्फ डाइट काफी नहीं है नियमित व्यायाम, तनाव प्रबंधन, पर्याप्त पानी पीना और पर्याप्त नींद बहुत आवश्यक है । डायट 70% कम कर देती है बाकी 30% जीवन शैली पर निर्भर करता है

5. क्या डायबिटीज़ या BP वाले लोग ये 7 चीज़ें खा सकते हैं?

हां लेकिन सावधानी से और डॉक्टर की सलाह लेकर । अदरक, तुलसी ,हल्दी इत्यादि डायबिटीज और बीपी के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं । हल्दी के दूध में शक्कर की जगह शहद कम मात्रा में भी इस्तेमाल किया जा सकता है । नियमित जांच और best general physician in noida के परामर्श के आधार पर आप इन चीजों का सेवन कर सकते हैं ।