Emergency
Contact for
Emergency

Write to CEO

Blog Detail

OR

Get in Touch for Expert Medical
Assistance Anytime

Others     Date: 09 Feb 2026

खांसी: कारण, लक्षण और असरदार घरेलू उपाय (Best Home Remedies for Cough)

खांसी बहुत ही आम समस्या है जो कि हमारे शरीर की एक प्राकृतिक प्रतिक्रिया है । जब खांसी लंबे समय तक बनी रहती है तो वह एक गंभीर समस्या बन जाती है । खांसी के मुख्य कारण ,लक्षण और राहत पाने के प्रभावी घरेलू उपाय जानना बेहद आवश्यक है । हर खांसी साधारण नहीं होती यदि आपको सांस लेने में कठिनाई, सीने में तेज दर्द, 102 डिग्री से अधिक बुखार, या खांसी में खून आता है तो डॉक्टर से परामर्श ले । अत्यधिक जानकारी के लिए chest specialist in Noida  से संपर्क करें और जांच करवाएं ।

खांसी क्या है?( What Is Cough)

खांसी हमारे शरीर का एक रक्षा तंत्र है जो फेफड़े को धूल ,कीटाणु ,बलगम और  परेशान करने वाले पदार्थ से दूर रखता है और इन पदार्थों को बाहर निकलने में मदद करता है । जब हमारे फेफड़ों और गले में जलन होती है तो मस्तिष्क शरीर को खांसी करने का संकेत देता है ।

यह भी पढ़ें: पेट की गैस की समस्या से राहत पाने के घरेलू और आसान तरीके

खांसी होने के मुख्य कारण ( Main Reasons For Cough)

खांसी होने के कुछ मुख्य कारण होते हैं जैसे:

  • वायरल संक्रमण यह सर्दी जुकाम खांसी के सबसे सामान्य कारण हैं, यह संक्रमण आमतौर पर एक दो सप्ताह में ठीक हो जाता है ।
  • एलर्जी के कारण होने वाली खांसी में आमतौर पर बलगम नहीं होता । यह धूल ,प्रदूषण इत्यादि से उत्पन्न होती है ।
  • अस्थमा या दमा रोग के कारण सांस लेने में कठिनाई होती है और सीने में जकड़न होती है । रात में या सुबह के समय यह समस्या और बढ़ जाती है ।
  • ट्यूबरक्लोसिस एक गंभीर बैक्टीरियल संक्रमण है जो मुख्य रूप से फेफड़ों को प्रभावित करता है । टीबी में लगातार खांसी, बलगम, खून, बुखार जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं ।
  • धूम्रपान और अन्य तंबाकू उत्पादों का सेवन करने से भी फेफड़ों को गंभीर नुकसान पहुंचता है, और यह भी लगातार खांसी का कारण बन सकता है ।
  • गैस्ट्रोएसोफगेल रिफ्लेक्स ,जब पेट का एसिड गले में आता है, तो इससे जलन शुरू होती है जो खांसी का कारण बन सकती है ।

यह भी पढ़ें: वायरल बुखार की समस्या में राहत पाने के आसान और घरेलू उपाय

खांसी के सामान्य लक्षण ( Common Symptoms of Cough)

खांसी के कुछ प्रमुख लक्षण इस प्रकार हैं:

  • लगातार खांसी आना
  • गले में खराश और जलन
  • सीने में जकड़न और दर्द होना
  • बलगम का बार-बार बना
  • सांस लेने में कठिनाई
  • बार-बार बुखार आना
  • पूरे शरीर में दर्द होना
  • आवाज में बदलाव आना
  • थकान और कमजोरी महसूस होना
  • साइनस में दर्द होना

अगर आप यह सब लक्षण अनुभव करते हैं तो best chest doctor in Noida से परामर्श लें ।

खांसी के असरदार घरेलू उपाय ( Home Remedies For Cough)

अगर आपकी खांसी सामान्य है, तो यह चिंता का विषय नहीं है और कुछ घरेलू उपाय ,इसे ठीक करने में मददगार साबित हो सकते हैं । इन घरेलू नुस्खों के फायदे और उपयोग कुछ इस प्रकार है:

  • शहद के फायदे और उपयोग: प्राकृतिक उपहार है जो खांसी के इलाज में बेहद प्रभावी साबित होता है । इसके उपयोग के लिए एक चम्मच शुद्ध शहद सीधे चाट ले, हिंदी में शहद मिलाकर पिए, अदरक के रस में शहद मिलाकर दो-तीन बार लें । सावधानी के तौर पर 1 साल से कम उम्र के बच्चों को शहर ना दें ।
  • तुलसी के फायदे और सेवन का तरीका: तुलसी एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है जिसमें खांसी को दूर करने और संक्रमण घटाने की क्षमता होती है । 10 से 12 तुलसी के पत्ते उबालकर इसका काढ़ा बनाएं, तुलसी के पत्तों को चबाकर खाएं, तुलसी काली मिर्च और शहर का मिश्रण बनाकर ले ।
  • अदरक: अदरक में एक जींस रोल नामक तत्व होता है जो गले की सूजन कम करता है और बलगम को पतला करता है । इसके उपयोग के लिए अदरक की चाय बनाकर पिए, अदरक के रस में शहद मिलाकर लें, तुलसी और काली मिर्च का काढ़ा बनाकर पिए ।
  • मुलेठी के फायदे: खांसी में मुलेठी गले की खराश कम करने के काम आती है ,इसमें एंटीवायरस और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं । इसके उपयोग के लिए दूध में मुलेठी उबालकर पिए, मुलेठी और तुलसी की चाय बनाएं या मुलेठी का काढ़ा बनाकर पिए ।
  • खांसी में कदंब के फायदे: कदम के पेड़ की छाल भी खांसी, बुखार और गले की तकलीफ दूर करने में बहुत मददगार साबित होती है । इसके उपयोग के लिए कदम की छाल का काढ़ा बनाकर पिए या कदंब के फूलों का रस शहद के साथ ले ।
  • गिलोय के औषधीय गुण: गिलोय रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और काम करता है ।इसके उपयोग के लिए गिलोय का रस शहद के साथ ले, गिलोय पाउडर को गर्म पानी के साथ लें या गिलोय और तुलसी का काढ़ा बनाकर पिए ।
  • बादाम के फायदे और उपयोग: बादाम फेफड़ों को मजबूत बनाता है और खांसी से राहत देता है । इसके उपयोग के लिए बादाम का तेल गुनगुना करके छाती पर लगे या बादाम, खजूर और शहद का पेस्ट बनाकर खाएं।

यह भी पढ़ें: Pregnancy Ke Lakshan: गर्भावस्था के शुरुआती और आम संकेत जानें

अन्य महत्वपूर्ण सुझाव (Some Other Important Suggestions)

खांसी को रोकने के लिए पर्याप्त पानी पिए आराम करें धूम्रपान से बचें, स्वस्थ आहार लें और वातावरण को साफ रखें । अस्थमा के रोगी मौसम बदलने पर विशेष सावधानी बरतें और समय रहते डॉक्टर से जांच करवाएं । अतिरिक्त जानकारी के लिए chest specialist in Noida से संपर्क करें ।

निष्कर्ष ( Conclusion)

हमारा अस्पताल नेटवर्क पूरे भारत में फैला हुआ है। क्लियरमेडी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल से लेकर नांदेड़ में क्लियरमेडी मोनार्क कैंसर हॉस्पिटल तक, ग्वालियर में क्लियरमेडी परिधि मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल से लेकर नोएडा में प्राइमकेयर क्लियरमेडी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल तक, विशेषज्ञ देखभाल उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त, क्लियरमेडी डी.एम.एच मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, वाराणसी; क्लियरमेडी बहारा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, खरड़; और रेडिएंट हॉस्पिटल, मैसूर में 24 घंटे सेवा उपलब्ध है।खांसी बहुत ही आम समस्या है जो घरेलू उपाय से भी हल्की जा सकती है । हालांकि यदि आपकी खांसी लंबे समय तक रहती है और बहुत से गंभीर लक्षण भी दिखते हैं तो एक चेस्ट स्पेशलिस्ट से परामर्श आवश्यक हो जाता है । याद रखें हमारी सबसे बड़ी संपत्ति है । स्वस्थ जीवन शैली संतुलित आहार और नियमित व्यायाम स्वास्थ्य को.बनाए रखने के लिए बहुत आवश्यक है ।

यह भी पढ़ें: थायराइड क्या है? लक्षण, कारण और सही इलाज की पूरी जानकारी

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

1: खांसी होने के मुख्य कारण क्या होते हैं?

खांसी होने के कुछ मुख्य कारण  बैक्टीरियल संक्रमण, वायरल संक्रमण, एलर्जी, अस्थमा, प्रदूषण, एसिड रिफ्लक्स इत्यादि हैं।

2: सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या अंतर होता है?

सूखी खांसी में बलगम नहीं बनता और गले मैं  खराश महसूस होती है। बलगम वाली खांसी में कफ बनता है जो सफेद पीले या हरे रंग का होता है।

3: खांसी में कौन-से घरेलू उपाय सबसे ज्यादा असरदार माने जाते हैं?

शहद और अदरकका मिश्रण, मुलेठी चूसना, हल्दी वाला दूध, गिलोय का रस, भाप लेना, गर्म पानी पीना और शहर का मिश्रण चटना इत्यादि बहुत असरदार साबित होते हैं।

4: खांसी के दौरान किन चीज़ों से परहेज करना चाहिए?

खांसी के दौरान ठंडी चीज, डेरी उत्पादन, खट्टे और तले हुए पदार्थ, मीठी चीज, चॉकलेट, केला, दही, चावल इत्यादि का सेवन सीमित कर देना चाहिए।

5: खांसी कितने दिनों तक रहने पर डॉक्टर को दिखाना जरूरी होता है?

यदि आपकी खांसी 3 सप्ताह से अधिक समय तक रहती है और कुछ लक्षण जैसे बलगम में खून आना, तेज बुखार होना , सांस लेने में कठिनाई होना ,सिर दर्द होना इत्यादि दिखाई देते हैं तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें ।